साउथ मूवीज

Devara: रिलीज से पहले ही सामने आ गई Jr NTR-Janhvi Kapoor की फिल्म की कहानी? इस बड़े घटना पर आधारित है मूवी

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 कुछ ही दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। बता दें ये साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से एक है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। बता दें देवरा 1985 में हुई आंध्र प्रदेश में कुख्यात और दुखद करमचेदु नरसंहार पर आधारित है।

Image

Devara

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 कुछ ही दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। बता दें ये साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से एक है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। अब बस कुछ दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। जिसके कारण आंध्र प्रदेश में हजारों लोग प्रभावित हुए थे। आइए जानते हैं क्या थी वो घटना।

कई निर्देशक है जिन्हें सच्ची घटना पर आधारित कहानियों पर फिल्म बनाना अच्छा लगता है। वे समाज को उस कहानी के बारे में वितार से सच्चाई बताना चाहते हैं उसी निर्देशक में एक कोराताला शिवा है। जो देवरा के निर्देशक है। बता दें देवरा 1985 में हुई आंध्र प्रदेश में कुख्यात और दुखद करमचेदु नरसंहार पर आधारित है।

क्या है करमचेदु नरसंहार

रिपोर्ट के अनुसार करमचेदु नरसंहार में कम्मा (जमींदारों) ने मडिगा ( दलित ) यानी 6 दलित को क्रूरता से मार डाला था। साथ ही कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घरों को जला दिया गया था और लूट लिया गया साथ ही कुछ लोगों के साथ बलात्कार भी हुए थे।

कौन से सितारे आएंगे नजर

हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज हुआ था। इस पोस्टर में जूनियर एनटीआर दो फेस के साथ नजर आए थे, जिसके बाद फैंस अनुमान लगा रहे थे कि जूनियर एनटीआर फिल्म में दो रोल में नजर आने वाले है। ये फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आने वाले है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article