Kalki 2898 AD में दीपिका पादुकोण आग में करती दिखीं वॉक, लोगों ने की महाभारत की द्रौपदी से तुलना!

प्रभास की फिल्म कल्कि रिलीज हो गई है। इस फिल्म में प्रभास से ज्यादा फैंस दीपिका पादुकोण की एक्टिंग पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसको देखने के बाद फैंस मांग कर रहे हैं कि मेकर्स दीपिका के साथ द्रौपदी की फिल्म बनाएं।

प्रभास की फिल्म कल्कि रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस प्रभास के साथ-साथ बाकि एक्टर की भी एक्टिंग बहुत पसंद कर रहे हैं और इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास से ज्यादा फैंस दीपिका पादुकोण की एक्टिंग पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

इस वायरल वीडियो के सीन में दीपिका पादुकोण आग के बीच चलते हुए दिख रही है। इस सीन को देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हुए हैं। साथ कुछ लोगों ने दीपिका की तुलना द्रौपदी के किरदार से की है और वो आग के बीचों-बीच चल रही हैं। 2019 में एक बार दीपिका पादुकोण महाभारत की द्रौपदी की महान छवि पर बेस्ड एक फिल्म में काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी। एक्ट्रेस के इस इच्छा जाहिर करने के बाद कोई फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया था, लेकिन फैंस ने द्रौपदी के किरदार की तुलना उनकी नई फिल्म कल्कि से की है। साथ ही डायरेक्टर से मांग की है कि उनके साथ एक द्रौपदी की फिल्म बनाए।

End of Feed