प्रभास की फिल्म कल्कि रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस प्रभास के साथ-साथ बाकि एक्टर की भी एक्टिंग बहुत पसंद कर रहे हैं और इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास से ज्यादा फैंस दीपिका पादुकोण की एक्टिंग पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
इस वायरल वीडियो के सीन में दीपिका पादुकोण आग के बीच चलते हुए दिख रही है। इस सीन को देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हुए हैं। साथ कुछ लोगों ने दीपिका की तुलना द्रौपदी के किरदार से की है और वो आग के बीचों-बीच चल रही हैं। 2019 में एक बार दीपिका पादुकोण महाभारत की द्रौपदी की महान छवि पर बेस्ड एक फिल्म में काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी। एक्ट्रेस के इस इच्छा जाहिर करने के बाद कोई फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया था, लेकिन फैंस ने द्रौपदी के किरदार की तुलना उनकी नई फिल्म कल्कि से की है। साथ ही डायरेक्टर से मांग की है कि उनके साथ एक द्रौपदी की फिल्म बनाए।
दीपिका के साथ द्रौपदी
एक फैन ने लिखा 'दीपिका के लिए रिव्यू पढ़कर बहुत खुशी हुई। मुझे बहुत गर्व है। लोग खासकर उनकी आंखों और चाल के बारे में बात कर रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि राजामौली, नाग अश्विन या मणिरत्नम दीपिका के साथ द्रौपदी बनाएं।' 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका की एक्टिंग ने लोगों को फिर से दीवाना कर दिया है। लोग दीपिका की तुलना उनकी पिछली फिल्मों से भी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में उनके यादगार जौहर सीन की तुलना भी काफी हो रही है, जिसमें दीपिका आग के बीच में चली थीं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस
दीपिका अब रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके पति रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न के हिंदी रीमेक पर भी नजर आएंगी।
