Deepika OUT from Kalki 2: अदाकारा दीपिका पादुकोण के दिन कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल रहे हैं, जो बेहद निराश करने वाली बात है। संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट के बाद अब कल्कि 2898एडी के सेकेंड पार्ट से भी उनका पत्ता कट गया है। सुनने में आ रहा है कि कल्कि 2898एडी के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण के रोल के लिए साई पल्लवी से बात फाइनल कर ली है और वो जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगी। पहले खबरें थीं कि मेकर्स दीपिका का रोल ही मूवी से हटा देंगे लेकिन अब ये पक्का हो गया है कि उनका रोल नहीं हटाया जाएगा बल्कि साई पल्लवी उसे निभाती दिखाई देंगी। (इसे भी पढ़ें: Lag Ja Gale के सेट से लीक हुआ जाह्नवी कपूर-लक्ष्य लालवानी का वीडियो, बाइक पर नजर आए दोनों स्टार)
Image Source: TNN
Kalki 2 में क्यों नहीं दिखेंगी दीपिका पादुकोण
अगर आप सोच रहे हैं कि दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने कल्कि 2898 एडी से बाहर क्यों निकाल दिया है तो बता दें कि इसकी वजह एक्ट्रेस द्वारा डिमांड की गई फीस है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने मेकर्स से फीस के बारे में बात करते हुए कहा कि वो कल्कि 2 के लिए कल्कि 2898एडी से 35 प्रतिशत ज्यादा फीस चार्ज करेंगी। ये बात मेकर्स के गले नहीं उतरी क्योंकि इससे उनका बजट बुरी तरह से हिल जाता। कई बार डिस्कशन्स के बाद भी फीस का मामला नहीं सुलझा, जिसके बाद मेकर्स को साई पल्लवी का रुख करना पड़ा। फीस के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने मेकर्स के सामने वर्किंग आवर्स की भी शर्त रखी थी, जिसकी वजह से मेकर्स को लगा कि उनका प्रोजेक्ट परेशानी में पड़ सकता है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'धुरंधर देखो लेकिन...' तू या मैं के फ्लॉप होने पर बिलख पड़े आदर्श गौरव, दर्शकों पर ही उठा दिए सवाल)
Deepika Padukone ने पूरे विवाद पर क्या कहा?
कल्कि 2898एडी के मेकर्स ने जब दीपिका पादुकोण को मूवी से बाहर कर दिया तो उसके बाद एक्ट्रेस ने सीएनबीसी टीवी 18 से इस मुद्दे पर चर्चा की और बताया कि बात सिर्फ फीस की नहीं थी। उनकी मेकर्स के साथ और भी कई मुद्दों पर बात हुई, जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया। दीपिका ने ये भी कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी लड़ाइयां अकेले और चुपचाप लड़ी हैं और इस दफा भी वो चुप रहकर ही अपनी लड़ाई लड़ेंगी। कल्कि 2 में दर्शक साई पल्लवी को दीपिका पादुकोण की जगह एक्सेप्ट करेंगे या नहीं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस मूवी का इंतजार हर कोई कर रहा है, ये भी एक सच है।
