Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'बाहुबली' के कट्टप्पा को देंगे कड़ी चुनौती

Coolie: रजनीकांत की आने वाली फिल्म कुली इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है।अब कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र राव की इस फिल्म में एंट्री हुई है।

Coolie: रजनीकांत की आने वाली फिल्म कुली इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है, जिसके बाद फैंस और खुश हो गए हैं और अभी से इस फिल्म को हिट बता रहे हैं। बता दें सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ अपनी अगली फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे हैं। अब कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र राव की इस फिल्म में एंट्री हुई है।

Coolie

Coolie

उपेंद्र राव ने ये अपडेट सबसे पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए दिया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद पोस्ट को हटा दिया गया। फिल्म में उपेंद्र के शामिल होने को लेकर ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में डिलीट की गई तस्वीर से यह साफ हो गया है कि कन्नड़ एक्टर फिल्म में कुछ अच्छा रोल निभाने वाले है। ऐसी अफवाहें हैं कि वह खलनायक हो सकते हैं, लेकिन इस समय आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed