साउथ मूवीज

Ranjith पर बंगाली एक्ट्रेस ने लगाए कई बड़े आरोप, केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा!

फिल्म निर्माता रंजीत पर हाल ही में एक बंगाली अभिनेत्री ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसके बाद से साउथ जगत में खलबली मच गई है। हर कोई पीछे की सच्चाई जानना चाहता है। इतने बड़े आरोप लगने के बाद लोग रंजीत से केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Image

Ranjith

फिल्म निर्माता रंजीत पर हाल ही में एक बंगाली अभिनेत्री ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसके बाद से साउथ जगत में खलबली मच गई है। हर कोई पीछे की सच्चाई जानना चाहता है। इतने बड़े आरोप लगने के बाद लोग रंजीत से केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। ऐसी अफवाहें है कि रंजीत जल्द ही इस पद से इस्तीफा दे देंगे।

श्रीलेखा मित्रा ने लगाए आरोप

बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने फिल्म निर्माता रंजीत पर गलत तरीक से छुने का आरोप लगाया है। बता दें श्रीलेखा मित्रा का कहना है कि वह 2009 में एक प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए रंजीत से मिली थीं। तो रंजीत ने उन्हें फ्लैट पर मिलने के बाद एक अंधेरे कमरे में बुलाया था। साथ ही उनकी बिना अनुमति को छुए थे। रंजीत ने आरोपों से इनकार किया है।

रंजीत ने आरोपों से किया इनकार

रंजीत का कहना है कि वह एक्ट्रेस ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि उनकी भूमिका को मैंने अस्वीकार किया क्योंकि उनका प्रदर्शन पसंद नहीं आया। रंजीत का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह अदालत में उनसे लड़ने के लिए तैयार हैं।

हेमा रिपोर्ट से हुए चौंकाने वाले खुलासे

हेमा आयोग की रिपोर्ट में इंडस्ट्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि बड़े पदों पर बैठे पुरुष शोषण करते हैं और काम के बदले में सिर्फ यौन संबंध बनाना चाहते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article