Coolie: मुहँ से सिगार का धुआँ छोड़ते हुए आमिर खान की हुई रजनीकान्त की "कुली" में एंट्री, पोस्टर से बॉलीवुड एक्टर ने उड़ा दिया गर्दा

Aamir Khan entry in Coolie: हाल ही में मेकर्स ने कुली का एक धांसू पोस्टर रिलीज किया है जिसमें आमिर खान( Aamir Khan) दमदार किरदार में दिखाई दे रहे हैं। आमिर खान की फिल्म में एंट्री ने फैंस उत्साह को चौगुना कर दिया है। आइए उनके इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Aamir Khan entry in Coolie: रजनीकांत की अपकमिंग मूवी कुली( Coolie) का बज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बिग बजट फिल्म का क्रेज लोगों के बीच साफ नजर आ रहा है। रजनीकान्त( Rajinikanth) और लोकेश कंगराज ( Lokesh Kanagaraj) की इस जोड़ी को और भी मजबूत बनाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री हो गई है। फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान( Aamir Khan) का कुली में स्वागत किया गया। हाल ही में मेकर्स ने कुली का एक धांसू पोस्टर रिलीज किया है जिसमें आमिर खान( Aamir Khan) दमदार किरदार में दिखाई दे रहे हैं। आमिर खान की फिल्म में एंट्री ने फैंस उत्साह को चौगुना कर दिया है। आइए उनके इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Aamir Khan entry in Coolie

कुली से सामने आया आमिर खान का लुक

हाल ही में कुली फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स ने आमिर खान( Aamir Khan) का फिल्म में स्वागत किया है। आमिर खान का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "आमिर खान का दाहा के रूप में लेकर आ रहे हैं। फिल्म आइमैक्स स्क्रीन पर राज करने के लिए तैयार है। यह 14 अगस्त को रिलीज हो रही है" पोस्टर पर नजर डाले तो यह एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर है जिसमें आमिर खान के मुंह में सिगार है और वह धुआं छोड़ रहे हैं। आमिर खान ने आँखों पर चश्मा और गले में चेन पहनी हुई है। वह दमदार लग रहे हैं।

End of Feed