Coolie First Review: रजनीकान्त का स्वैग 50 साल बाद भी बरकरार, फर्स्ट रिव्यू में सामने आई फिल्म की अंदर की बातें

Coolie First Review: फिल्म कुली को रिलीज होने में कुछ ही देर बाकि है। ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसका ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आया था। अब कुली का पहला रिव्यू सामने आया है। जिसे पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये फिल्म कैसी होने वाली है।

Coolie First Review: सुपरस्टार रजनीकान्त की फिल्म 'कुली' कल रिलीज होने जा रही है। फिल्म का क्रेज लोगों के सर छड़कर बोल रहा है। सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रजनीकान्त की इस फिल्म का क्रेज इतना है कि लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो की सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। इसी बीच सामने आया है फिल्म का पहला रिव्यू। कुली का पहला रिव्यू और किसी ने नहीं बल्कि तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उद्यनिधि स्टालिन ने किया है। फिल्म देखने के बाद उन्हें ये कैसी लगी आइए आपको बताते हैं।

Coolie First Review

Image Source: Coolie Poster

उदयनिधि स्टालिन ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा मुझे अपने सुपरस्टार रजनीकान्त( Rajinikanth) सर को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर बधाई देते हुए बेहद खुशी हो रही है। कल रिलीज हो रही उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म कुली की एक झलक पाने का मौका मिला। मुझे इस दमदार और मनोरंजक फिल्म का भरपूर आनंद आया और मुझे यकीन है कि यह दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लेगी। उन्होंने फिल्म को मास एंटरटेनर बताते हुए रजनीकान्त की तारीफ की। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने डायरेक्टर लोकेश कंगराज, आमिर खान समेत फिल्म की पुरी मंडली को टैग किया।

End of Feed