Jana Nayagan: सीएम विजय का दिखा सुपर से ऊपर वाला लुक, जना नायकन की रिलीज डेट अनाउंस

Jana Nayagan Release Date: सीएम विजय की फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान हो गया है। सेंसर की मंजूरी मिलने के बाद मेकर्स ने पुष्टि की कि फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jana Nayagan Release Date: सुपरस्टार और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री विजय (CM Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दी है। ये खबर भी सामने आई थी कि फिल्म जना नायकन ने यूके में रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर ली है। इस बीच फिल्म जना नायकन की रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने बड़ी जानकारी दी है। विजय की फिल्म 'जना नायकन' अब इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-पीएम नरेंद्र मोदी ने CM Vijay को दी जन्मदिन की बधाई, कहा-' लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना...')

Jana Nayagan update (1)

सीएम विजय का दिखा सुपर से ऊपर वाला लुक (pic credit-instagram)

कब रिलीज होगी जना नायकन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 'जना नायकन' अब 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'आग में तपकर, समय के साथ मजबूत होकर इतिहास रचने के लिए तैयार। जितनी कठिन लड़ाई होगी, जीत उतनी ही बड़ी होगी।' नए पोस्टर में विजय पुलिस की वर्दी में हाथ में तलवार लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। विजय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की है।

End of Feed