साउथ मूवीज

कोरियोग्राफर Jani Master ने कबूली पुलिस के सामने सच्चाई, बौखलाई पत्नी ने कहा था-सबूत मिला तो पति को छोड़ दूंगी

कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा (Jani Shaikh Basha) उर्फ जानी मास्टर ने पुलिस के सामने सच्चाई कबूल कर ली है। कुछ दिनों पहले कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान आयशा ने कहा था कि ‘मेरे पति जानी मास्टर पर जो आरोप लगे हैं वो सही नहीं है।

Image

Jani Master

कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा (Jani Shaikh Basha) उर्फ जानी मास्टर की मुश्किले बढ़ गई है। बता दें इन दिनों कोरियोग्राफर बहुत ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। कोरियोग्राफर के खिलाफ एक 21 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से कोरियोग्राफर फरार चल रहे थे। कोरियोग्राफर को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। अब रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने पुलिस के सामने सच्चाई कबूल कर ली है।

लड़की कुछ सबूत दिखा देगी तो मैं अपने पति को छोड़ दूंगी

कुछ दिनों पहले कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान आयशा ने कहा था कि ‘मेरे पति जानी मास्टर पर जो आरोप लगे हैं वो सही नहीं है। उनपर ऐसे आरोप लगे है कि उन्होंने 16 साल की लड़की को परेशान किया था, ये बहुत घिनौना आरोप है। इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। अगर आरोप लगाने वाली लड़की कुछ सबूत दिखा देगी तो मैं अपने पति को छोड़ दूंगी।

असिस्टेंट कोरियोग्राफर की जॉब ऑफर

आयशा ने ये भी कहा था कि मुझे और जानी मास्टर को शादी किए 14 साल हो गए हैं। मैं तब से उन्हें जानती हूं। हमारे बच्चे नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। वो ऐसा नहीं कर सकते। पीड़िता ने जब अपना बयान दिया था तब उन्होंने बताया था कि जानी मास्टर और उनकी पहली मुलाकात 2017 में हुई थी। जानी ने उन्हें असिस्टेंट कोरियोग्राफर की जॉब ऑफर की थी। एक शो के दौरान जानी ने उस लड़की का यौन उत्पीड़न किया था उस समय वो लड़की नाबालिग थी। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि जब जानी मास्टर ने पुलिस के सामने सच्चाई कबूली उस समय वो पूरी तरह से टूट गए थे। बता दें उन्हें साइबराबाद पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। ये मामला लड़की ने साइबराबाद में दर्ज करवाया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article