चिरंजीवी ने अपनी मां की खराब सेहत की खबरों को किया खारिज, कहा-"वो पूरी तरह ठीक..."

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2025, 11:41 AM IST

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विश्वम्भर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी मां की सेहत पूरे तरीके से ठीक है। कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें थी कि एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती है, लेकिन ये सच नहीं था।

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी अक्सर सुर्खियों में बने हुए रहते हैं। कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें थी कि चिरंजीवी की मां की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती है, लेकिन इन अफवाहों को एक्टर ने खारिज किया है और पोस्ट शेयर कर अपनी मां का हाल बताया है। आइए जानते हैं कि कैसी हैं चिरंजीवी की मां।

Chiranjeevi

Chiranjeevi

मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों को खारिज किया है। पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा-"मेरा ध्यान कुछ मीडिया रिपोर्टों की ओर गया है, जिसमें दावा किया गया है कि हमारी मां अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह पिछले कुछ दिनों से थोड़ी अस्वस्थ थीं। वह स्वस्थ हैं और अब बिल्कुल ठीक हैं। सभी मीडिया से अपील है कि उनकी सेहत के बारे में कोई भी अटकलबाजी वाली रिपोर्ट प्रकाशित ना करें। आपकी समझदारी की सराहना करता हूं।"

End of Feed