रश्मिका मंदाना के Ex मंगेतर Rakshit Shetty पर दर्ज हुआ केस? जानिए क्या है मामला

रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है। बता दें अभिनेता-फिल्म निर्माता रक्षित शेट्टी एक नई कानूनी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं मामला क्या है।

रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है। बता दें अभिनेता-फिल्म निर्माता रक्षित शेट्टी एक नई कानूनी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी प्रोडक्शन कंपनी परमवाह स्टूडियो के खिलाफ कॉपीराइट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। आइए जानते है विस्तार से।

Rakshit Shetty

Rakshit Shetty

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता पर फिल्म 'बैचलर पार्टी' में कॉपीराइट अनुमति के बिना गाने का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है, जिसका प्रीमियर मार्च 2024 में अमेजन प्राइम पर किया गया था। शिकायत में बताया गया है कि 'बैचलर पार्टी' में दूसरे फिल्मों के गाने 'ओम्मे निन्नानु' और 'न्याया एलीडे' को यूज किया गया है। रक्षित शेट्टी ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार इन गानों का इस्तेमाल बिना कॉपीराइट के किया गया है। इसका कॉपीराइट नवीन कुमार के पास हैं। एमआरटी म्यूजिक के पार्टनर कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है।

End of Feed