फिर खलनायक बनेंगे बॉबी देओल, पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू से सामने आया खूंखार अवतार

बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं एक्टर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। हाल ही में हरि हर वीरा मल्लू के मेकर्स एक्टर के जन्मदिन पर उनका खास पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ था। वहीं एक्टर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। हाल ही में हरि हर वीरा मल्लू के मेकर्स एक्टर के जन्मदिन पर उनका खास पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है।

Hari Hara Veera Mallu

Hari Hara Veera Mallu

पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू से औरंगजेब के रूप में बॉबी देओल का पहला लुक शेयक करते हुए मेकर्स ने लिखा, "इनकंपरेबल और मैन ऑफ मैग्नेटिक स्क्रीन प्रजेंस वाले व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! टीम हरि हर वीरा मल्लू। अब एक्टर का विलेन अवतार जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म एनिमल के बाद से बॉबी देओल लगातार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉबी देओल साउथ की फिल्म डाकू महाराज में नजर आए थे। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने खुलासा किया था कि उन्होंने पवन कल्याण की फिल्म को क्यों चुना है।

End of Feed