बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है। इसके अब तक 18 सीजन आ चुके हैं और सभी खूब हिट रहे हैं। वही अब बिग बॉस 19 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच बिग बॉस मलयालम 7 का नया टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। इस टीजर में मोहनलाल का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। आइए जानते है कि बिग बॉस मलयालम 7 कब से शुरू होने वाला है।
Big Boss Malayalam 7 teaser
टीजर की शुरुआत में मोहनलाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर एंट्री लेते हुए नजरआ रहे है। एक्टर की इस दमदार एंट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर वीडियो में बता रहे हैं कि बिग बॉस का मलयालम वर्जन आखिरकार एक नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। बता दें अभी तक मेकर्स ने इसके रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। फैंस अब बेस्रबी से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले 6 सालों से कर रहे शो को होस्ट
बता दें मोहनलाल पिछले 6 सालों से इस शो के मलयालम वर्जन को होस्ट कर रहे हैं और एक बार फिर उनकी वापसी होने पर फैस काफी ज्यादा खुश हैं। हाल ही में एक्टर के जन्मदिन पर शो के निर्माताओं ने सीजन 7 का पहला लोगो जारी किया था।
कब शरू हुआ था पिछला सीजन
बिग बॉस मलयालम सीजन 6 10 मार्च 2024 से शुरू हुआ था। ये सीजन 98 दिनों तक चला था और 16 जून 2024 को खत्म हुआ था। बता दें बिग बॉस मलयालम एशियानेट टीवी पर प्रसारित किया जाता है। यह जियो हॉटस्टार (पूर्व में डिज्नी+हॉटस्टार) पर भी उपलब्ध है। मलयालम सीजन 6 में कुल 25 हाउसमेट्स में थे और शो में जिंटो बॉडीक्राफ्ट विजेता और अर्जुन श्याम गोपन उपविजेता रहे थे।
