Prabhas Wedding Update: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने की कोशिश करते हैं। फिर भी उनकी कुछ चीजें बाहर आ जाती हैं। एक समय पर ये खबर सामने आई थी कि प्रभास साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की क्वीन कृति सेनन संग भी प्रभास का नाम जुड़ा था। इस बीच प्रभास की वेडिंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। प्रभास की चाची ने बताया है कि कब एक्टर सात फेरे लेने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
प्रभास की शादी को लेकर आया अपडेट
45 साल की उम्र में भी प्रभास सिंगल हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। फैंस चाहते हैं कि प्रभास जल्द ही अपना घर बसा लें। इस बीच प्रभास की चाची श्यामला देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक्टर की शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'जब भगवान शिव चाहेंगे तो प्रभास की शादी हो जाएगी। हम सब लोग इसको लेकर कोशिश कर रहे हैं उम्मीद है कि जल्द ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।' प्रभास की चाची के इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। अब फैंस भगवान शंकर से अपने फेवरेट एक्टर की शादी की कामना कर रहे हैं।
इन एक्ट्रेसेस संग जुड़ा प्रभास का नाम
बताते चलें कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें बाहुबली फिल्म के दौरान खूब उड़ीं, लेकिन दोनों ने हमेशा इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। वहीं प्रभास और कृति सेनन के रिश्ते की भी खूब चर्चा हुई। मालूम हो कि साल 2024 में प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। अब प्रभास जल्द ही फिल्म राजा साहब में नजर आएंगे। फैंस इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
