Baahubali Re-Release: बीते कई महीनों से निर्माता अपनी ब्लॉकबस्टर मूवीज को दर्शकों के बीच फिर से रिलीज कर रहे हैं। री-रिलीज हो रही फिल्मों की लिस्ट में अब एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बनी 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (
भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'बाहुबली' इस अक्टूबर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' अपनी रिलीज के आठ साल पूरे कर रही है। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म को दोबारा रिलीज करने का मन बनाया है। बताते चलें 'बाहुबली 2' दुनिया भर में साल 2017 में २८ अप्रैल के दिन रिलीज हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 8 सालों पहले इस मूवी को मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया था। फिल्म ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह पहली भारतीय मूवी भी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार किया था। इस मूवी में प्रभास के साथ राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, राम्या कृष्णन और तमन्ना भाटिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वैसे आप इस मूवी को दोबारा बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
