साउथ मूवीज

नंगे पैर लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे एटली-वरुण धवन, Baby John के लिए लिया बप्पा का आशीर्वाद

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। वही मुबंई में मशहूर लालबागचा राजा का पंडाल फेमस है। जिसका दर्शन करने के लिए बड़ी दूर-दूर से लोग आते है। हाल ही में एटली और वरुण धवन भी बप्पा का दर्शन करने पहुंचे हैं।

Image

Baby John

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। वही मुबंई में मशहूर लालबागचा राजा का पंडाल फेमस है। जिसका दर्शन करने के लिए बड़ी दूर-दूर से लोग आते है। हाल ही में एटली भी बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वही एटली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के कारण सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कुछ महीने बाद एटली की फिल्म बेबी जॉन रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही एटली बेबी जॉन एक्टर वरुण धवन के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लाल बाग चा राजा पहुंचे है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को लेग पसंद कर रहे है।

ये सितारे आए नजर

तस्वीर में नजर आ रहा है की एक्टर वरुण धवन सफेद शर्ट और नीली जींस में है। वहीं एटली सफेद कुर्ता में नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन और एटली की फिल्म बेबी जॉन इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर राम चरण की फिल्म गेम चेंजर से होने वाली है। बता दें बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश भी नजर आने वाली है। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। गेम चेंजर में राम चरण और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की टक्कर बेबी जॉन से होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ही फिल्म शानदार है। वरुण धवन और एटली की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद है। ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। वही गेम चेंजर 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article