72 की उम्र में Mammootty ने पूरी की दिव्यांग फैन की इच्छा, गिफ्टेड शर्ट पहनकर पूरा किया वादा

ममूटी ने अपने फैन जेसफर का दिल जीत लिया है। एक्टर ने अपने दिव्यांग फैन से उपहार के रूप में मिली खूबसूरत शर्ट पहनने का वादा किया था। आइए जानते हैं कौन है वो फैन जिसका एक्टर ने वादा पूरा किया है।

ममूटी ने अपने फैन जेसफर का दिल जीत लिया है। एक्टर ने हाल ही में उनके द्वारा डिजाइन की गई शर्ट पहनकर एक इवेंट में भाग लिया। एक्टर ने अपने दिव्यांग फैन से उपहार के रूप में मिली खूबसूरत शर्ट पहनने का वादा किया था। आइए जानते हैं कौन है वो फैन जिसका एक्टर ने वादा पूरा किया है।

Mammootty

Mammootty

ममूटी को शर्ट पहना देखकर मलप्पुरम के रहने वाले जेसफर कोट्टाकुन्नू की खुशी का ठिकाना नहीं है, जब दिग्गज अभिनेता ममूटी ने उन्हें उनके द्वारा डिजाइन की गई एक खास शर्ट पहना तो उन्हें काफी खुशी हुई। फैन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है। जिस कारण जेसफर की गर्दन के नीचे लकवा मार दिया है, लेकिन उसने इस बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उसने अपने दांतों के बीच पेंटब्रश पकड़कर एक खूबसूरत शर्ट बनाई। जेसफर ने यह शर्ट अपने फेवरेट एक्टर ममूटी को गिफ्ट दी थी। जेसफर को लगा था कि शायद एक्टर भूल गए होंगे, लेकिन जेसफर तब हैरान रह गए जब उन्होंने ममूटी को वह शर्ट पहने देखा जिसे उन्होंने इडियन चंदू के गाने के लॉन्च के दौरान गिफ्ट की थी।

End of Feed