प्रभास को जोकर कहने के बीच Arshad Warsi का पुराना वीडियो हुआ वायरल, कहा- हमारे घर में काम करने वाले लोग साउथ...

अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में प्रभास को लेकर टिप्पणी की थी। अरशद ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने प्रभास के रोल को जोकर बताया था। अब इसी बीच अरशद वारसी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में प्रभास को लेकर टिप्पणी की थी। अरशद ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने प्रभास के रोल को जोकर बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैल गई थी। अब इसी बीच अरशद वारसी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर इस वायरल वीडियो में क्या बोल रहे हैं।

Arshad Warsi

Arshad Warsi

रजनीकांत जो इतने बड़े स्टार है कुछ तो वजह होगी

एक यूजर ने रेडिट पर अरशद का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें एक्टर से साउथ फिल्मों के बढ़ते क्रेज और हिंदी में डब होकर पसंद किए जाने पर सवाल किया गया। एक्टर ने कहा- मेरे घर जितने लोग भी काम करते हैं मेरा पूरा स्टाफ साउथ डब फिल्में देखता है। रजनीकांत जो इतने बड़े स्टार है कुछ तो वजह होगी। इसमें ना ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। दिमाग खपाने की जरूरत होती है। गाड़ियां धमाका कर रही होती हैं, लोग उड़ रहे होते हैं, सिगरेटें स्टाइल में धुंआ उड़ा रही होती हैं। यह सब टाइमपास है। पॉपकॉर्न खाओ, फिल्म देखो और घर जाओ।" इस वीडियो को बॉलीवुड स्पाई ने पोस्ट किया था जो अब वायरल हो रहा है।

End of Feed