सूर्या की फिल्म से एआर रहमान का कटा पत्ता! म्यूजिक कंपोजर लेने वाले है करियर में ब्रेक?

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों बहुत चर्चा में है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थी कि एआर रहमान अपने काम से ब्रेक ले सकते हैं। हालाँकि, उनकी बेटी खतीजा ने इस तरह की अटकलों को तुरंत खारिज कर दिया था।अब ऐसा कहा जा रहा है कि सूर्या की आने वाली फिल्म से एआर रहमान का पत्ता साफ हो गया है।

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों बहुत चर्चा में है। एआर रहमान और उनकी पत्नी पिछले दिनों तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि सूर्या की आने वाली फिल्म से एआर रहमान का पत्ता साफ हो गया है और उनकी जगह किसी और म्यूजिक कंपोजर को ले लिया गया है। इस खबर से कई फैंस निराशा हुए हैं, क्योंकि वे एआर रहमान और सूर्या के जादुई सहयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे,आइए जानते हैं वो कौन हें जिन्हें एआर रहमान की जगह कास्ट किया गया है।

suriya 44

suriya 44

लंबे समय से ऐसी अफवाहें थी कि एआर रहमान को सूर्या की फिल्म में बतौर म्यूजिक कंपोजर कास्ट किया गया है, लेकिन अब ऐसी अफवाहें है कि उन्हें अब रिप्लेस कर दिया गया है। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट रिलीज किया है, जिससे साफ हो गया है कि इस फिल्म में साई अभयंकर नए म्यूजिक कंपोजर हैं। अभी तक एआर रहमान ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थी कि एआर रहमान अपने काम से ब्रेक ले सकते हैं। हालाँकि, उनकी बेटी खतीजा ने इस तरह की अटकलों को तुरंत खारिज कर दिया था।

End of Feed