Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Engagement News: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का एक्टिंग करियर इस समय सातवें आसमान पर है। रश्मिका मंदाना को हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस ने रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। केवल प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ रश्मिका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उनके अनुसार रश्मिका मंदाना ने घर बसाने की तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से सगाई करने जा रही हैं।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) फरवरी 2024 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई करने वाले हैं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो जल्द ही अपने रिश्ते को पब्लिक कर देंगे। दोनों की डेटिंग की अफवाहें फिल्म 'गीता गोविंदम' के बाद से ही आने लगी थीं।
बता दें रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को ओर से सगाई की खबरों पर कोई बयान नहीं आया है। फैन्स इस कपल को एक होते हुए देखने के लिए बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'एनिमल' (Animal) के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर बड़ा इशारा दिया था।
