बता दें यश अपनी पत्नी राधिका के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई में हैं। उस दौरान का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यश पूरी तरह से काले आउटफिट और नए लुक में नजर आए। इस दौरान एक्टर बेहद स्टाइलिश लुक नजर आए। यह पहली बार है जब यश को इस खास स्टाइल में देखा गया है। यश और उनकी पत्नी राधिका को हाल ही में मुंबई में एक साथ देखा गया, जो लंबे समय के बाद शहर में उनकी पहली पैपराजी के सामने आए। हाल ही में मूवीफाइडबॉलीवुड ने इस वीडियो को पोस्ट किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोड़कर भी होंगी शामिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज यानि 12 जुलाई को शादी है। बता दें मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत और राधिका की शादी का ग्रैंड फंक्शन आयोजित होना है। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब ये कपल अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा है। अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोड़कर मुंबई लैंड कर गए हैं।
