साउथ मूवीज

अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में एटली और उनकी पत्नी ने दिखाया जलवा, सेम कपड़े में किया ट्विनिंग

अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में हर कोई अपना स्वैग दिखाता नजर आया। राधिका और अनंत की 12 जुलाई को है और इसका जश्न 14 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर जवान के निर्देशक एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया भी नजर आए। एटली और प्रिया एक जैसे डिज़ाइन के कपड़े पहनकर ट्विनिंग कर रहे थे और काफी खूबसूरत लग रहे थे।

Image

Atlee

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट की 5 जुलाई को संगीत सेरिमनी थी। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस सेरिमनी में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सितारो ने भी अपना जलवा दिखाया है। इस संगीत सेरिमनी में पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने भी परफॉर्म किया था।

अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में हर कोई अपना स्वैग दिखाता नजर आया। राधिका और अनंत की 12 जुलाई को है और इसका जश्न 14 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर जवान के निर्देशक एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया भी नजर आए। एटली और प्रिया एक जैसे डिज़ाइन के कपड़े पहनकर ट्विनिंग कर रहे थे और काफी खूबसूरत लग रहे थे।

कपल लगे काफी एलिगेंट

एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया का लुक स्टाइलिश और एलिगेंट लग रहा था। प्रिया ने ब्लेज़र के साथ एक वाइब्रेंट फ्लोरल पैटर्न लहंगा पहना था। साथ ही उसमें जैकेट कैरी किया था। जबकि उनके पति ने सेम तरह के प्रिंट वाली शेरवानी पहनी थी। एटली ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्लैक पैंट और जूते पहने थे, और उनकी पत्नी ने इयररिंग्स न पहनकर अपने लुक को मिनिमल रखा। सिमपल नेकपीस और स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सलमान खान के साथ करेंगे काम

एटली ने आखिरी बार 2023 की सबसे बड़ी फिल्म जवान पर काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा नजर आए थे। वह जल्द ही सलमान खान और कमल हासन अभिनीत एक मेगा-बजट एक्शन थ्रिलर का हिस्सा होंगे। एटली पिछले कुछ महीनों से दोनों सुपरस्टार्स के साथ बातचीत कर रहे हैं और चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। अब देखना होगा कि दोनों महान एक्टरों के साथ एटली कब फिल्म की शूटिंग शूरू करते है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article