अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 के कारण चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस में नोटों की बारिश कर रही है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अल्लू अर्जुन को लेकर कुछ बातें कही है। साथ ही बिग बी खुद की तुलना अल्लू अर्जुन के साथ नहीं करवाना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने क्या कहा है।
Amitabh Bachchan
हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 16 के एक एपिसोड में एक महिला ने अमिताभ बच्चन और अल्लू अर्जुन को अपने फेवरेट स्टार बताया। इस बात को सुनकर बिग भी काफी ज्यादा खुश हो गए। इस दौरान बिग बी ने कहा कि- अल्लू अर्जुन एक अविश्वसनीय टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। उन्हें जो पहचान मिली है, वह पूरी तरह से योग्य है। मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। हाल ही में उनकी फिल्म रिलीज हुई है और अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो आपको इसे देखना चाहिए। लेकिन मेरी तुलना उनसे मत करो।"
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अल्लू अर्जुन ने अमिताभ बच्चन को अपने जीवन और करियर में एक प्रेरणा बताया था। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन ने कहा था- अमिताभ बच्चन एक ऐसे आदर्श इंसान हैं, जिन्हें वह हमेशा से अपना प्रेरणा मानते रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए अल्लू अर्जुन की तारीफ की थी। बिग बी ने कहा था-अल्लू अर्जुन जी आपके दयालु शब्दों से बहुत विनम्र हूं। आप मुझे उससे कहीं अधिक देते हैं जिसका मैं हकदार हूं। हम सभी आपके काम और प्रतिभा के बहुत बड़े फैन हैं। आप हम सभी को प्रेरित करते रहें। आपकी सफलता के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं।"
