Amaran Twitter Review: साई पल्लवी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में साई पल्लवी ने एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से लोग उनको ट्रोल कर रहे थे। आज यानी 31 अक्टूबर को एक्ट्रेस की फिल्म अमरन सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शिवकार्तिकेयन लीड रोल पर नजर आ रहे हैं। अगर आप भी ये फिल्म देखने जाने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ लोगों के रिव्यूस बताएंगे। चलिए जानते हैं कि फैंस इस फिल्म के बारे में क्या बोल रहे हैं।
Amaran
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म अमरन मेजर मुकुंद वरदराजन और उनकी पत्नी सिंधु रेबेका वर्गीस की वास्तविक जीवन की कहानी है। जो दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म को लेकर फैंस काफी पॉजिटिव बातें बोल रहे हैं। फैंस इस फिल्म को हर चीज में परफेक्ट बता रहे हैं। फैंस को स्टार का परफॉरमेंस भी शानदार लग रहा है। मेजर मुकुंद वरदराजन की पत्नी सिंधु रेबेका वर्गीस के रोल में फैंस साई की एक्टिंग पसंद कर रहे हैं। रोमांस के सीन को भी दोनों से अच्छे से निभाया है। विजुअल्स की भी फैंस तारीफें कर रहे हैं।
फैंस का कहना है कि पहला हाफ अच्छा है और दूसरा हाफ काफी इमोशनल है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
एक यूजर ने लिखा-बेहद भावुक कर देने वाली फिल्म है। बहुत महसूस हुआ मैं। दूसरे हाफ में कुछ उतार-चढ़ाव है। आपको ये फिल्म सब कुछ भूलने पर मजबूर कर देती है। साई पल्लवी की एक्टिंग जबरदस्त है। इस फिल्म के लीड एक्टर आपको हंसाते हैं, रुलाते हैं, भावुक करते हैं और देशभक्ति का एहसास कराते हैं।
