साउथ मूवीज

Amaran Twitter Review: मेजर मुकुंद वरदराजन बन sivakarthikeyan जीत रहे दिल, फैंस ने कहा-रोंगटे खड़े कर देंगे सीन्स

Amaran Twitter Review: साई पल्लवी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में साई पल्लवी ने एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से लोग उनको ट्रोल कर रहे थे। आज यानी 31 अक्टूबर को एक्ट्रेस की फिल्म अमरन सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Image

Amaran

Amaran Twitter Review: साई पल्लवी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में साई पल्लवी ने एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से लोग उनको ट्रोल कर रहे थे। आज यानी 31 अक्टूबर को एक्ट्रेस की फिल्म अमरन सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शिवकार्तिकेयन लीड रोल पर नजर आ रहे हैं। अगर आप भी ये फिल्म देखने जाने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ लोगों के रिव्यूस बताएंगे। चलिए जानते हैं कि फैंस इस फिल्म के बारे में क्या बोल रहे हैं।

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म अमरन मेजर मुकुंद वरदराजन और उनकी पत्नी सिंधु रेबेका वर्गीस की वास्तविक जीवन की कहानी है। जो दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म को लेकर फैंस काफी पॉजिटिव बातें बोल रहे हैं। फैंस इस फिल्म को हर चीज में परफेक्ट बता रहे हैं। फैंस को स्टार का परफॉरमेंस भी शानदार लग रहा है। मेजर मुकुंद वरदराजन की पत्नी सिंधु रेबेका वर्गीस के रोल में फैंस साई की एक्टिंग पसंद कर रहे हैं। रोमांस के सीन को भी दोनों से अच्छे से निभाया है। विजुअल्स की भी फैंस तारीफें कर रहे हैं।

फैंस का कहना है कि पहला हाफ अच्छा है और दूसरा हाफ काफी इमोशनल है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

एक यूजर ने लिखा-बेहद भावुक कर देने वाली फिल्म है। बहुत महसूस हुआ मैं। दूसरे हाफ में कुछ उतार-चढ़ाव है। आपको ये फिल्म सब कुछ भूलने पर मजबूर कर देती है। साई पल्लवी की एक्टिंग जबरदस्त है। इस फिल्म के लीड एक्टर आपको हंसाते हैं, रुलाते हैं, भावुक करते हैं और देशभक्ति का एहसास कराते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article