साई पल्लवी साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में साई पल्लवी की फिल्म अमरन से नया वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में साई पल्लवी फौजी की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं।
इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन पर आधरित है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। पहले वीडियो में दिखाया जा रहा है कि शहीद मेजर की पत्नी इंधु रेबेका वर्गीस भी नजर आ रही है फिर उनके रोल में साई पल्लवी नजर आ रही है।
कब हुए थे मेजर मुकुंद शहीद
इस फिल्म को राजकुमार पेरियास्वामी निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का निर्माण कमल हासन कर रहे हैं। साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन के अलावा इस फिल्म में भुवन अरोड़ा, राहुल बोस, गौरव वेंकटेश, श्रीकुमार भी नजर आने वाले हैं। बता दें जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मेजर मुकुंद वरदराजन शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी को 26 जनवरी 2015 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से यह सम्मान प्राप्त हुआ था। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन दिवंगत मेजर की भूमिका निभा रहे हैं।
ये फिल्म 31 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर बघीरा से होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
