Amala Paul के घर आया नन्हा मेहमान, ससुराल वालों ने किया ऐसा शानदार स्वागत

Amala Paul Blessed with Baby Boy: अभिनेत्री अमला पॉल ( Amla Paul) और जगत देसाई( Jagat Desai) के घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है, अमला 11 जून को माँ बनी है। इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

Amala Paul Blessed with Baby Boy: तमिल अभिनेत्री अमला पॉल( Amla Paul) की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आया है, जिसकी खुशी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के सहारे साझा की हैं। अमला पॉल ने बेटे को जन्म दिया है जिसकी पहली झलक फैंस को दिखाई है। एक वीडियो साझा करते हुए अमला ने बेटे के आने की खुशी को जाहिर किया है। इस वीडियो के बाद फैंस की बधाई का ताता लगा हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

Amala Paul Blessed with Baby Boy

अभिनेत्री अमला पॉल ( Amla Paul) और जगत देसाई( Jagat Desai) के घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है, अमला 11 जून को माँ बनी है। इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह एक लड़का है। 11.06.24 को जन्मे हमारे छोटे चमत्कार "इलाई" से मिलिए"। वीडियो में अभिनेत्री अमाला पॉल और उनके पति पहली बार बच्चे के साथ अपने घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। घर को गुब्बारों से सजाया गया था और कपल उत्साह में देख रहे थे। अमला के परिवार वालों ने धूम-धाम से बच्चे का स्वागत किया है।

End of Feed