साउथ मूवीज

Pushpa 2 को भगवान भरोसे छोड़ सड़कों पर अकेले टहलते नजर आए Allu Arjun! पुष्‍पाराज की ऐसी हालत देख बढ़ी फैंस की टेंशन

साउथ सिनेमा के 'पुष्‍पाराज' अल्‍लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्‍पा-2 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अल्‍लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अकेले सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं।

Image

Pushpa 2

साउथ सिनेमा के 'पुष्‍पाराज' अल्‍लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्‍पा-2 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही एक-एक अपडेट जानने के लिए इंतजार में बैठे रहते हैं। इसी बीच अल्‍लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अकेले सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस वीडिया को देखने के बाद फैंस क्या बोल रहे हैं।

जहां एक तरफ 'पुष्‍पा 2' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, वहीं अल्‍लू अर्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हैरदाबार की सड़कों पर अकेले हाफ पैंट पहने टहलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ये अल्‍लू अर्जुन नही हैं। वही कुछ लोग उनकी सादगी पर दीवाने हो रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग के शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।

एक ही दिल है कितनी बार लूटोगे

इस वायरल वीडियो पर अल्‍लू अर्जुन के फैंस जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- टॉलीवुड के बाप। मेरा पसंदीदा हीरो अल्लू अर्जुन। तीसरे ने कहा- सर पुष्‍पा 2 कब आ रही है। चौथे ने कहा-कार कहां है। पांचवे ने लिखा-'इनकी सादगी तो देखो... एक ही दिल है कितनी बार लूटोगे।'फिल्‍म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अल्‍लू अर्जुन एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल के साथ नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article