AA22 x A6: एटली की 800 करोड़ी मूवी में वॉरियर बनेंगे अल्लू अर्जुन, पैरेलल यूनिवर्स में जाकर लड़ेंगे युद्ध!!

Allu to play Warrior in Atlee Movie: शाहरुख खान के साथ जवान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने के बाद एटली (Atlee) ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ साई-फाई मूवी बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म से सामने आई ताजा खबर की मानें तो अल्लू अर्जुन एक वॉरियर का किरदार प्ले करते दिखेंगे।

Allu to play Warrior in Atlee Movie: पुष्पा 2 की बम्पर सफलता के बाद हर किसी को इस बात का इंतजार था कि अल्लू अर्जुन किस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाएंगे। अल्लू अर्जुन ने बहुत सोच-विचार के बाद डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिलाया है। खबरें हैं कि एटली 800 करोड़ के बजट में अल्लू अर्जुन के साथ एक साई-फाई मूवी बनाएंगे। इस फिल्म का स्तर किसी हॉलीवुड मूवी जैसा होगा। एटली ने अपनी साई-फाई मूवी के लिए अल्लू अर्जुन के साथ लुक्स ट्रायल भी शुरू कर दिए हैं।

AA22 x A6

एटली और अल्लू अर्जुन की मूवी से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो एक्टर इस साई-फाई मूवी में वॉरियर के रूप में दिखाई देंगे, जो पैरेलल यूनिवर्स में जाकर योद्धा की तरह लड़ाई लड़ेंगे। फिल्मफेयर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है, 'एटली अपनी अपकमिंग साई-फाई मूवी में अल्लू अर्जुन को वॉरियर के रूप में पेश करेंगे, जो अल्टरनेट रिएलिटी में जाकर युद्ध करेगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा भी कई सारे किरदार दिखाई देंगे, जो यूनिवर्स की अलग-अलग टाइमलाइन्स में नजर आएंगे।'

End of Feed