Allu Arjun and Aamir Khan Collaboration: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। एटली कुमार( Atlee Kumar) के साथ उनकी बिग बजट मूवी बनने जा रही है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल कल अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड स्टार आमिर खान( Aamir Khan( के घर पर स्पॉट किया गया। अर्जुन आमिर खान से मिलने उनके घर गए थे। साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को एक साथ देखकर यह चर्चा तेज हो रही है कि अल्लू अर्जुन आमिर खान के बैनर तले बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में आमिर खान से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया अपर सामने आई फोटोज में अल्लू अर्जुन और आमिर खान को एक साथ देखा जा सकता है। हालांकि अल्लू-आमिर से चुपके-चुपके मिलने गए थे लेकिन उनकी पिक वायरल हो गई। दोनों स्टार्स को साथ में देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि अल्लू और आमिर साथ में काम करने वाले हैं। हालांकि इसपर अभी तक टीम का कोई बयान नहीं आया है। अगर ऐसा होता है तो यह अल्लू अर्जुन का बॉलीवुड में डेब्यू होगा। बता दें कि इससे पहले भी अल्लू अर्जुन आमिर खान से मिल चुके हैं जिससे दोनों के बारे में काम करने की चर्चाएं तेज होने लगी थी।
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। उनकी ये मूवी जून में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर भी तैयारी शुरू करने जा रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन एटली कुमार की aa26xa6 पर काम कर रहे हैं।
