Allu Arjun ने गिरफ्तारी से पहले ली चाय की चुस्की और किया पत्नी को KISS, जानिए कितने दिन जेल में रहेंगे पुष्पाराज!

पुष्पा 2 स्टारर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर एक्टर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर को उनकी पत्नी कुछ समझा रही हैं।

पुष्पा 2 स्टारर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें पुलिस ने ऐसा कदम हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई एक महिला की मौत के बाद उठाया है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया था।

Allu Arjun

Allu Arjun

गिरफ्तारी से पहले अल्लू अर्जुन चाय पीते हुए नजर आए। चाय पीने के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी के सिर को किस भी किया। अब इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने सफेद रंग का हूडी और मैचिंग कार्गो पैंट कैरी किया है। अल्लू अर्जुन को उनकी पत्नी हिम्मत दे रही है और एक्टर मुस्कुराते हुए पुलिस के साथ जा रहे हैं।

End of Feed