Pushpa 2 को भगवान भरोसे छोड़ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे Allu Arjun, फैंस ने कहा-'पुष्‍पाराज पुष्‍पा-2 में देरी मत करना'

पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन इस फिल्म के पुष्पराज अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं। फैंस हर दिन इस फिल्म से जुड़ा कुछ अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में जानकारी आई थी कि अब यह फिल्म 6 दिसंबर को ही रिलीज होगी, लेकिन पहले ऐसी अफवाह थी कि पुष्पा 2 2025 तक के लिए खिसक गई है लेकिन मेकर्स ने फैंस को सफाई दी थी कि यह फिल्म 6 दिसंबर को ही रिलीज होगी जिस कारण फैंस 6 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन इस फिल्म के पुष्पराज अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Pushpa 2

Pushpa 2

बैकग्राउंड देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

इन तस्वीरों को अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो देखकर पता चल रहा है कि कपल कोई ठंडी जगह पर गए हैं, क्योंकि स्नेहा रेड्डी ने काले रंग का विंटर जैकेट पहना हुआ है। साथी फोटो का बैकग्राउंड बहुत ही सुंदर है। दूसरी फोटो में अल्लू अर्जुन का बेटा दिखाई दे रहा है जो एक फूल पड़कर पोज दे रहा है।

End of Feed