साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी संग मनाई शादी की 14वीं सालगिरह, गुलाब का बुके देकर अपनी रियल श्रीवल्ली पर बरसाया प्यार

Allu Arjun Wedding Anniversary: पुष्पाराज ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को देखकर एक्टर को सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं। एक फोटो में एक्टर अपने परिवार के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Allu Arjun

Allu Arjun Wedding Anniversary: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च को अपनी शादी की 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि एक्टर ने अपनी शादी की सालगिरह बहुत ही सिंपल तरीके से मनाई है। फैंस एक्टर की तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक फोटो में कपल परिवार के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार एक्टर अपनी शादी की सालगिरह बनाने के लिए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विदेश गए हुए थे। अल्लू अर्जुन और स्नेहा अपनी हर एक चीजों को एकदम सादगी से मनाते हैं। कपल ने 6 मार्च, 2011 को शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं अयान और अरहा। अल्लू अर्जुन अक्सर अपने सोशल मीडिय पर अपनी पत्नी और बच्चों की ही तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। फैंस परिवार की तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 2 स्टोरी शेयर की है। पहली स्टोरी पर दिखाई दे रहा है कि टेबल के ऊपर एक गुलाब से भरा हुआ बुके रखा हुआ है। वही एक स्ट्रॉबेरी से भरा हुआ केक भी है। वही दूसरी स्टोरी में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे केक काट रहे हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

हाल ही में अल्लू अर्जुन पुष्पा द रूल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोटों की बारिश कर ही, जिस कारण ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई। अब सभी की निगाहें अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म पर टिकी हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा में कि एक्टर निर्देशक एटली कुमार की फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में पांच एक्ट्रेस नजर आएंगी। वहीं इस समय अल्लू अर्जुन त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। टीम अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article