Alia Bhatt ने बताया Samantha Ruth Prabhu को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन हीरो, साथ में करना चाहती हैं काम

Alia Bhatt Praises Samantha Ruth Prabhu: आलिया ने आगे कहा कि- त्रिविक्रम सर की तरह, जब मैंने आपको यहां आने के लिए मैसेज किया...तो आपको यह कहने में लगभग साढ़े 6 सेकंड लगे कि मैं वहां आऊंगी। इससे पता चलता है कि आप किस तरह के इंसान हैं।

Alia Bhatt Praises Samantha Ruth Prabhu: आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और वेदांग रैना( Vedang Raina) की फिल्म जिगरा( Jigra) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए सामंथा रूथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) के साथ नजर आई। आलिया भट्ट की टीम के साथ साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु भी साथ नजर आई। इस इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने सामंथा की तारीफ करते हुए उन्हें ऑलराउंडर बताया। आलिया ने अभिनेत्री की खूब तारीफ करते हुए उन्हें इवेंट में आने के लिए धन्यवाद भी कहा

Alia Bhatt Praises Samantha Ruth Prabhu

आलिया भट्ट ने जिगरा की प्रमोशन के दौरान, सामंथा को कहा, मेरी प्यारी सामंथा, आप ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह हीरो हैं। मैं आपकी प्रतिभा, आपका काम और ताकत की बहुत प्रशंसा करती हूं। पुरुषों की दुनिया में महिला होना आसान नहीं है, लेकिन आपने इन सब भेदभावों से ऊपर उठकर काम किया है। आप कमाल की अभिनेत्री हैं।

End of Feed