Dragon Update: फिल्म ड्रैगन (Dragon) को लेकर फैंस के बीच काफी समय से चर्चा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर (Junior NTR) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि इसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और इसका बजट भी काफी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि आलिया भट्ट और शाहिद कपूर भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब सामने आई नई जानकारी के मुताबिक दोनों ही कलाकार ‘ड्रैगन’ का हिस्सा नहीं हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Asur 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस हुए एक्साइटेड)
‘ड्रैगन’ को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)
‘ड्रैगन’ को लेकर आया अपडेट
फिल्म में आलिया भट्ट और शाहिद कपूर के शामिल होने की खबरें काफी समय से चल रही थीं, लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है। Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों में से किसी को भी फिल्म के लिए साइन नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ‘ड्रैगन’ की शूटिंग अगले साल फरवरी तक पूरी हो सकती है। इसके बाद प्रशांत नील ‘सलार 2’ पर काम शुरू करेंगे। फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है।
जूनियर एनटीआर की हाल ही में कंधे की सर्जरी हुई है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बदला गया है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने और सामान्य दिनचर्या में लौटने में करीब दो से तीन महीने लग सकते हैं। हालांकि, इस दौरान फिल्म से जुड़ा काम पूरी तरह बंद नहीं होगा। एनटीआर के शूटिंग से दूर रहने के दौरान प्रशांत नील ‘सलार 2: शौर्यांग पर्वम’ की तैयारी पर काम आगे बढ़ा सकते हैं। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, फिलहाल प्रशांत नील की पहली प्राथमिकता ‘ड्रैगन’ ही है और वह पहले इसी फिल्म को पूरा करना चाहते हैं।
