FACT CHECK: Ajith Kumar ने 53 साल की उम्र में दिए 'ऊ अंतावा' में किलर मूव्स? फैंस ने कहा-"Pushpa-3 में एक डांस तो बनता है"

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अगली' को लेकर चर्चा में बने हुऐ है। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुष्पा के गाने 'ओ अंटावा' गाने पर जबर्दस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अगली' को लेकर चर्चा में बने हुऐ है। फैंस बेस्रबी से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हो रहे हैं कि एक्शन करने वाले अजित कुमार इतने शानदार डांस मूव्स भी देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अजित कुमार को पुष्पा के गाने 'ओ अंटावा' गाने पर जबर्दस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस ऐसा दावा कर रहे हैं कि अजित कुमार डांस कर रहे हैं, लेकिन वो अजित कुमार नहीं है।

Ajith Kumar

Ajith Kumar

इस वीडियो में अजित कुमार के जैसे एक शख्स ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं ये वीडियो किसी की शादी का बताया जा रहा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में अजित कुमार के जैसे शख्स 'पुष्पा' के गाने पर थिरक रहे हैं। फिल्म में इस गाने में समांथा और अल्लू अर्जुन डांस करते नजर आए थे। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-"वह अजित नहीं है भाई" दूसरे यूजर ने लिखा- "पुष्पा 3 में एक डांस को बनता है।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-"एआई लोग... कृपया ऐसा करना बंद करें"।

End of Feed