Aaradhya touches Shiva Rajkumar's feet: बच्चन परिवार इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार के बीच अनबन चल रही है। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आराध्या के संस्कारों की तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं कि आराध्या ने ऐसा क्या काम किया है।
हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ दुबई में SIIMA 2024 अवॉर्ड्स में शामिल हुई थी। ऐश्वर्या राय को पोन्नियिन सेलवन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अवॉर्ड मिलने के बाद जैसी ही ऐश्वर्या अपनी बेटी के पास आई तभी आराध्या ने अपनी मां को जोर से गले लगाया। अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या राय ने जेलर एक्टर शिवा राजकुमार से मुलाकात की। उसी दौरान आराध्या ने पहले शिवा राजकुमार के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम किया फिर पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बहुत अच्छे संस्कार दिये हैं बेटी को
अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर आराध्या की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फैंस का कहना है कि बच्चन परिवार ने काफी अच्छे संस्कार दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- उस लड़की ने सही सोचा है बड़ों का सम्मान करो। दूसरे ने लिखा- बच्चन परिवार ने अच्छे संस्कार दिए है। तीसरे ने लिखा- मां-बेटी का रिश्ता बहुत अच्छा है। चौथे ने लिखा-ऐश्वर्या राय की बेटी बहुत अच्छी है। पांचवे ने लिखा-बहुत अच्छे संस्कार दिये हैं बेटी को।
आराध्या का अलग लुक
आराध्या अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान काफी अलग लुक में नजर आ रही थी। इस दौरान आराध्या ने सिल्वर और ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था। आराध्या ने जो गाउन पहना था वो मनीष मल्होत्रा डिजाइन्ड का था। रिपोर्ट के अनुसार उनके गाउन की कीमत 89,000 की है। इस गाउन में आराध्या काफी सुंदर लग रही थी। आराध्या ने आईलाइनर, मस्कारा और लिप ग्लॉस लगाकर अपना लुक पूरा किया था।
