फहाद फासिल इन दिनों अपने आने वाली फिल्म पुष्पा 2 के लिए चर्चा में है। उनकी फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग के कारण इस फिल्म की रिलीज की डेट को टाल दिया गया था। अब सोशल मीडिया पर तेजी से ये खबर वायरल हो रही है कि फहाद फासिल ने वेट्टैयान के बाद रजनीकांत के साथ एक और प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। आइए जानते हैं कि अब फहाद फासिल रजनीकांत के साथ किस फिल्म में नजर आने वाले है।
Fahadh Faasil
बता दें कुली के निर्देशक लोकेश कनगराज कर रहे है। लोकेश कनगराज ने कमल हासन की विक्रम में फहाद के साथ पहले भी काम किया था। लोकेश कनगराज एक्टर को कुली के लिए साइन करने के इच्छुक थे और आवेशम अभिनेता के साथ बातचीत कर रहे थे। कुली की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है।
रजनीकांत की वेट्टैयान की डबिंग
सोशल मीडिया की तस्वीरों के अनुसार फहाद फासिल चेन्नई में रजनीकांत की वेट्टैयान की डबिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन टीजे ज्ञानवेल कर रहे हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। कुली को साइन करने के साथ ही फहाद के पास सुपरस्टार के साथ दो बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट होंगे।
कुली में आएंगे नजर ?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फहाद को कुली के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से ही कई अन्य प्रोजेक्ट थे और वह इस फिल्म को करने में असमर्थ थे। वेट्टैयान में रजनीकांत के साथ काम करने के बारे में फहाद ने कहा था कि उन्होंने फिल्म में एक मजेदार किरदार निभाया है और यह तमिल सिनेमा में आम तौर पर निभाए जाने वाले खलनायकों की भूमिकाओं से अलग होगा। सुपरस्टार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
