Pushpa 2 की सक्सेस के बाद Rashmika Mandanna ने शुरू की आयुष्मान खुराना संग Thama की शूटिंग, शेयर की खास तस्वीर

Pushpa 2: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। एक्टर-एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दी है।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आईं रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है। रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। बता दें प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने आयुष्मान खुराना को एक खास नोट भेजा है जिसकी फोटो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Thama

Thama

इस खास नोट में लिखा है-"मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में आपका स्वागत है। आयुष्मान से बेहतर ‘अनडेड’ थामा कोई और नहीं निभा सकता। हमें पता है कि आपको यह किरदार निभाने में खूब मजा आएगा।” इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई देने वाली है। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने भी अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए पहले दिन झलक शेयर की हैं।

End of Feed