साउथ मूवीज

तमिल के बाद तेलुगू बोलते नजर आईं Janhvi Kapoor, वीडियो देख ORRY ने भी बोल दी दिल की बात

जान्हवी कपूर जल्द ही अपना पहला साउथ डेब्यू देने जा रही हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस नीले रंग के लंहगे में नजर आ रही हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर ने पहली बार साउथ फिल्मों में काम करने के लिए अपनी एक्साइटमेंट बताई है।

Image

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर जल्द ही अपना पहला साउथ डेब्यू देने जा रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में जान्हवी कपूर तेलुगू बोलती नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस नीले रंग के लंहगे में नजर आ रही हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर ने पहली बार साउथ फिल्मों में काम करने के लिए अपनी एक्साइटमेंट बताई है। साथ ही एक्ट्रेस तेलुगू फैंस और जूनियर एनटीआर के फैंस जिन्हें वो 'जानू पापा' कहते हैं उनके सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद बोल रही हैं। बता दें एक्ट्रेस की मां श्रीदेवी भी साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फैंस ने उन्हें काफी प्यार दिया था और वो प्यार जान्हवी कपूर को मिल रहा है।

नेपो किड से अलग

इस वीडियो को देखकर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटिज भी कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में कमेंट करते औरी ने लिखा- एंजेल। वही दीया मिर्जा ने भी दिल वाला इमोजी बनाया है। एक यूजर ने लिखा- जानू राजा...आप पर बहुत गर्व है। दूसरे ने लिखा-इसीलिए आप अन्य नेपो किड से अलग हैं। सान्या मल्होत्रा ने लिखा, 'सुंदर'।

ये सितारे भी आएंगे नजर

साउथ की फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के कोराताला शिवा निर्देशक है। इस फिल्म में जान्हवी और जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article