बॉलीवुड के फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को एक नन्ही सी परी ने जन्म लिया है। बता दें कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी थी। जिसके बाद से आम से लेकर खास कपल को बधाई दे रहे हैं। वही अब फेमस डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने कपल को शुभकामनाएं दी है। आइए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या लिखा है।
Deepika-Ranveer Daughter
बता दें ऐसी अफवाहें थी कि दोनों के बीट बड़ी दरारा है। ऐसा कहा जा रहा था कि डायरेक्टर ने राक्षस के लिए रणवीर सिंह को फाइनल किया था, लेकिन रणवीर ने किसी कारण से इस फिल्म को मना कर दिया था। बाद में ऐसा कहा जा रहा था कि डायरेक्टर और एक्टर के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया था। जिस कारण उन्होंने फिल्म से अलग होना सही समझा था। जिसके बाद डायरेक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया था- उन्होंने लिखा था-कि एक दिन आपको एहसास होगा कि हर रिजेक्सन एक आशीर्वाद है! :)"
नन्ही परी के आगमन पर बहुत-बहुत बधाई
प्रशांत वर्मा ने कपल के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। बता दें डायरेक्टर ने लिखा है- "नए अध्याय और नन्ही परी के आगमन पर बहुत-बहुत बधाई! डैडी की भावना और मम्मी की कृपा से उसका चमकना तय है।" इस फोटो में प्रशांत और रणवीर एक साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा-रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और उनके परिवार को बहुत प्यार। मजाक में लिखा- आने वाला समय रातों की नींद हराम करेगा। इस पोस्ट के बाद सभी डायरेक्टर की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का बोलना है कि इतनी दरार के बाद भी डायरेक्टर ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया और पुराने सभी कारणों को भूल गए हैं। वही कुछ लोगों का कहना है कि डायरेक्टर को अब रणवीर को अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहिए।
