Jayam Ravi के तलाक देने के बाद पत्नी आरती ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ऐलान मेरी सहमति के बिना हुआ है

तमिल स्टार जयम रवि ने 09 सितंबर को लंबा सा पोस्ट शेयर किया था। साथ ही एक्टर ने ऐलान किया था कि उन्होंने अपना 15 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है और उन्हें आपसी सहमति से तलाक ले लिया है, लेकिन अब आरती ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

तमिल स्टार जयम रवि ने 09 सितंबर को लंबा सा पोस्ट शेयर किया था। साथ ही एक्टर ने ऐलान किया था कि उन्होंने अपना 15 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है और उन्हें आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। अब तलाक के बाज एक्टर की पत्नी का बयान सामने आया है। बता दें आरती रवि ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Jayam Ravi

Jayam Ravi

बता दें 09 सितंबर को एक्टर ने बताया था कि उनका 15 साल का रिश्ता खत्म हो गया है। अब आरती ने आज यानी 11 सितंबर को इस खबर पर रिएक्शन दिया है। बता दें आरती ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया पर लंबा सा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर पर आरती ने लिखा है-"हमारी शादी के बारे में हाल ही में की गई पब्लिक अनाउंसमेंट से मुझे गहरा सदमा लगा और मैं बहुत दुखी हूं। आरती ने कहा ये जो हुआ मेरी जानकारी या सहमति के बिना किया गया है। 18 साल के रिश्ते को सम्मान और प्राइवेसी के साथ संभाला जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

End of Feed