साउथ मूवीज

Aditi Rao Hydari-Siddharth wedding: सिद्धार्थ बिब्बोजान संग 400 साल पुराने मंदिर में लेंगे सात फेरे, इस स्कूल में किए थे प्रपोज

Aditi Rao Hydari-Siddharth wedding: अदिति राव हैदरी जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बांधने वाली है। बता दे कपल ने मार्च 2023 में सगाई की थी। रिपोर्ट के अनुसार कपल 400 साल पुराने मंदिर में सात फेरे लेंगे।

Image

Aditi Rao Hydari-Siddharth wedding

Aditi Rao Hydari-Siddharth wedding: हीरा मंडी की बेबो जान यानी अदिति राव हैदरी जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बांधने वाली है। बता दे कपल ने मार्च 2023 में सगाई की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद फैंस को गुड न्यूज शेयर की थी। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा है।

रिपोर्ट के अनुसार कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन यह कपल कोई आलीशान 5 स्टार होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं बल्कि एक 400 साल पुराने मंदिर में सात फेरे लेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति राव हैदरी ने बताया कि उन्हें उनके ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने कहां प्रपोज किया था। आइए जानते हैं सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी को किस खास जगह पर प्रपोज किया था।

कहां किया था प्रपोज

बातचीत में अदिति ने बताया कि एक दिन सिद्धार्थ ने उन्हें उनके नानी के स्कूल ले जाने के लिए कहा। तो वह साथ में स्कूल गए थे। उस स्कूल को उनकी नानी ने बनवाया था। उनकी नानी की मृत्यु हो चुकी थी, जिस कारण उनकी यादें उसे स्कूल से जुड़ी हुई थी और वो जगह अदिति की बेहद खास थी। सिद्धार्थ उसे जगह पर आजादी को ले जाकर घुटने के बल बैठकर प्रोपोज किए थे।

खास है अदिति के लिए ये जगह

अदिति ने बताया सिद्धार्थ हर बार मजाक कर घुटनों पर बैठते थे और अपने जूते के लेस ठीक करने का नाटक करने लगते थे। उसे दिन अदिति को लगा वह फिर से वही चीज करेंगे, लेकिन उन्होंने अदिति को प्रपोज किया। सिद्धार्थ अदिति को उनकी खास जगह पर प्रपोज करना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने उनकी नानी का स्कूल चुना।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article