मशहूर बंगाली और साउथ एक्ट्रेस पायल मुखर्जी के साथ हाल ही में बड़ा हादसा हो गया है। बता दें देर रात एक बाइकसवार ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार देर रात एक्ट्रेस कार से घर जा रही थी। तभी रास्ते पर उन पर बाइकसवार ने हमला कर दिया। हमला होने पर एक्ट्रेस ने तुरंत सोशल मीडिया पर लाइव जाकर घटना की जानकारी दी और मदद रो-रोकर मदद की गुहार लगाई।
साउथ एक्ट्रेस पायल अपनी कार से कोलकाता के लेक एवेन्यू के पास से जा रही थी। तभी उनके सामने आकर एक बाइकसवार उनकी कार रोकने की कोशिश करने लगा। एक्ट्रेस काफी डर गईं और अपनी कार नहीं रोकी। तभी गुस्से में बाइकसवार ने मुक्का मारकर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और कार रुकवा ली। साथ ही वह एक्ट्रेस को गाली देने लगा।
क्राइम सीन से पहला लाइव वीडियो
पायल मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्राइम सीन से पहला लाइव वीडियो। हम कहां रह रहे हैं?" वीडियो में पायल रोते हुए सारी घटना बता रही हैं। उनकी कार के शीरे पूरे तरह से टूटे हुए नजर आ रहे हैं।
डॉक्टर संग दुष्कर्म के बाद भी कोई सुरक्षा नहीं
बता दें कुछ दिन पहले कोलकाता में महिला डॉक्टर संग दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पायल ने कहा वर्तमान स्थिति के बावजूद कोलकाता में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा-"मैं यह सोचकर कांप उठती हूं कि अगर यह घटना किसी सुनसान जगह पर हुई होती तो मेरे साथ क्या होता।"
