Abhishek Bachchan entry in Fauji: अभिनेता प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' इस समय चर्चा में बनी हुई है। जब से फिल्म के सेट से प्रभास की फोटोज वायरल हुई है, तभी से फैंस इसकी कहानी जानने को बेताब हैं। खैर फिल्म की शूटिंग तो चल रही है। अब इसमें एक और मसाला जुड़ गया है। मेकर्स ने फिल्म के लिए अभिनेता अभिषेक बच्चन से बात की है। निर्देशक हनु राघवपुडी ने फौजी के लिए अभिषेक बच्चन से कान्टैक्ट किया है। इस खबर ने बॉलीवुड के फैंस की धड़कन को बढ़ा दिया है। अगर सब सही रहता है तो यह अभिषेक बच्चन का तेलुगु डेब्यू होगा।
123 तेलुगु के अनुसार, अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) , प्रभास( Prabhas) के साथ "फौजी" में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक हनु राघवपुडी ने अभिषेक बच्चन को एक अहम भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है और इस पर अभी बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह अभिषेक की तेलुगु सिनेमा में शुरुआत होगी। अभिषेक बच्चन की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है, वह अपने रोल के लिए अभी सोच-विचार कर रहे हैं। हालांकि इस खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। क्योंकि पहली बार प्रभास और अभिषेक बच्चन साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।
फौजी फिल्म
करीब 400 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हो रही ये फिल्म, दूसरे विश्वयुद्ध की कहानी को दिखाने वाली है। पिछले साल फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। जिनमें पुरानी कारे, कारखाने, जेल और पुरानी बसों के दृश्य दिखाई दिए थे। हालांकि बाद में मेकर्स ने इन सभी लीक फ़ोटोज पर एक्शन लेते हुए उन्हें हटा दिया था। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। इसके अलावा 'फौजी' में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, राजेश शर्मा और जया प्रदा जैसे कलाकारों की टोली भी है। इस फिल्म में इमानवी मुख्य भूमिका में हैं और यह भारतीय सिनेमा में उनकी पहली फिल्म है।
