आमिर खान ने पलक झपकते ही लपक ली थी रजनीकांत की 'कुली', बिना स्क्रिप्ट सुने लिया बड़ा फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 11, 2025, 07:14 PM IST

Aamir Khan on Coolie: बॉलीवुड के फेमस स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म कूली (Coolie) में अपने कैमियो को लेकर बड़ा खुलासा किया। आमिर खान ने बताया कि उन्होंने किस वजह से इस फिल्म को चुना। इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है।

Aamir Khan on Coolie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली (Coolie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में फिल्म कुली का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया। फिल्म के ट्रेलर में आमिर खान का धांसू अवतार दिखा। आमिर खान के नए अवतार को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। आमिर खान का ऐसा एक्शन अवतार पहली बार देखने को मिला। अब इन सब से बीच आमिर खान का एक बयान बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने फिल्म कुली में काम करने की वजह बताई है। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने फिल्म कुली को क्यों चुना।

Aamir Khan on Coolie

Image Source: Sun Pictures

आमिर खान ने इस वजह से चुनी फिल्म कुली

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म कुली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। आमिर खान ने अभी हाल ही में एक इवेंट के दौरान बताया की उन्होंने फिल्म को क्यों चुना। आमिर खान ने कहा कि 'लोकेश कनगराज मुझसे मिलने आए। मुझे नहीं पता था वो क्यों आए हैं। उन्होंने कहा, ‘ये कुली के लिए है। मैं चाहता हूं कि आप फिल्म में एक रोल करो।’ जैसे ही मुझे पता चला कि ये कुली है और रजनी सर की फिल्म है, मैंने बिना स्क्रिप्ट सुने, बिना कुछ जाने, पहली बार किसी फिल्म के लिए हां कर दी।'

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!