AA22xA6: अबू धाबी में एक्शन सीन्स शूट करेंगी दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन भी करेंगे ज्वाइन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 14, 2025, 02:50 PM IST

AA22xA6 Shooting Update: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA6 में बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अबू धाबी शूट में जॉइन करने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म AA22xA6 के इस दसरे शेड्यूल की शूटिंग में क्या खास होने वाला है।

AA22xA6 Shooting Update: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म AA22xA6 को लेकर चर्चा में है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक धांसू अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग से जुड़ी भी खबरें सामने आई। इन सब के बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपिका पादुकोण भी अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

AA22xA6 Deepika Shooting

Image Source: Atlee Kumar Instagram

शूटिंग शुरू करेंगी दीपिका

फिल्म AA22xA6 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आया फिल्म AA22xA6 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने अबू धाबी में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। एटली और अल्लू अर्जुन ने पिछले महीने मुंबई में एक लंबा शेड्यूल पूरा किया, जिसमें एक डांस सीक्वेंस भी था। दूसरा शेड्यूल अक्टूबर में यूएई में होगा, जहां लिवा ओएसिस की लाल रेत में एक्शन सीन शूट होंगे। दीपिका पादुकोण भी इस शेड्यूल में एटली (Atlee) के साथ शामिल होंगी। अल्लू अर्जुन बाद में फिल्म के शूट को ज्वाइन करेंगे। आपको बता दें कि फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और रम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) भी अहम रोल में हैं।

End of Feed