साउथ मूवीज

छिछोरे एक्टर के साथ हुआ बड़ा हादसा, हाथ और पैर में हुए कई फ्रैक्चर, जानिए कब कैसी है हालत

तेलुगू फिल्मों के स्टार नवीन पोलिशेट्टी इन दिनों परेशानी में फंसे नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उनके हाथ और पैर में मल्टिपल फ्रैक्चर आए हैं। नवीन पोलिशेट्टी ने हाल ही में अपने हालत की जानकारी दी है।

Image

naveen Polishetti

तेलुगू फिल्मों के स्टार नवीन पोलिशेट्टी इन दिनों परेशानी में फंसे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार नवीन पोलिशेट्टी के साथ हादसा हो गया है, जिसका कारण उनको काफी चोट आईं है। जानकारी के अनुसार उनके हाथ और पैर में मल्टिपल फ्रैक्चर आए हैं। नवीन पोलिशेट्टी ने हाल ही में अपने हालत की जानकारी दी है। नवीन पोलिशेट्टी ने यह भी बताया कि अब उनकी हालत कैसी है और कितना सुधार है। आइए जानते हैं कि एक्टर की हालत कैसी है।

नवीन पोलीशेट्टी को अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी' और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' के लिए जाना जाता है। एक्टर ने बताया कि इस वक्त वह बहुत दर्द में हैं और लंबा-चौड़ा नोट लिखा। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या लिखा है। नवीन पोलिशेट्टी ने नोट शेयर करते हुए लिखा- 'दुर्भाग्य से मेरे हाथ में गंभीर मल्टिपल फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही मेरे पैर में भी चोट आईं है। ये समय मेरे लिए बहुत ही मुश्किल और दर्दभरा है। मैं मेडिकल प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर काम कर रहा हूं।मुझे ठीक होना होगा पूरी एनर्जी के साथ आपके लिए परफॉर्म कर सकूं। आपका प्यार, सहयोग और धैर्य ही इस वक्त मेरे लिए सबसे बड़ी दवा है।'

नवीन पोलीशेट्टी मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी में नजर आए थे। ये फिल्म 2023 की एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे यूवी क्रिएशंस के लिए महेश बाबू पचीगोला द्वारा लिखित और निर्देशित किया था। पॉलीशेट्टी ने इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी के साथ एक्टिंग की थी , जिसने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article