70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: सुहासिनी मणिरत्नम और राहुल रवींद्रन सहित इन सेलेब्स ने साझा किए अपने विचार

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म 21 फरवरी, 2026 को कोच्चि (एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर) में आयोजित होने के लिए तैयार हैं। इस इवेंट के शुरू होने से पहले टाइम्स नाउ से बात करते हेउ अवॉर्ड विनर और फिल्म निर्माता सुहासिनी मणिरत्नम से लेकर तमिल फिल्म 'मेयाझगन' के निर्देशक प्रेम कुमार ने अपने विचार साझा किए हैं।

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: 21 फरवरी का दिन साउथ इंडस्ट्री के लिए बेहद खास होने वाला है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म के साथ मिलकर 'कल्कि 2898 एडी', 'पुष्पा 2: द रूल', 'मेयाझगन', 'अमरन', 'आदुजीवितम', 'मंजुम्मेल बॉयज' और 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' जैसी फिल्मों को सम्मानित करने के लिए एक साथ आएंगे। इस ग्रैंड इवेंट को विष्णु वारियर, रंजिनी हरिदास और आरजे मिथुन द्वारा होस्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म में अल्लू अर्जुन, साई पल्लवी और अनुराग कश्यप सहित कई बड़ी-बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। यह इवेंट कोच्चि के एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इससे पहले फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के लिए एक स्पेशल फिल्ममेकर्स मीट का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने अवॉर्ड इवेंट में शामिल होने के अपना उत्साह जाहिर किया। टाइम्स नाउ की नेहा हेब्बाले के साथ बातचीत में उन सभी अहम बातचीत की।

Suhasini Maniratnam, Rahul Ravindran Share Thoughts

Image credit Wikipedia and Instagram

अवॉर्ड विनर और फिल्म निर्माता सुहासिनी मणिरत्नम ने साझा किए अपने विचार

साउथ एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता सुहासिनी मणिरत्नम ने बताया कि ऐसे इवेंट्स में पुराने दोस्तों से मिलकर काफी मजा आता है। उन्होंने कहा, 'मुझे नए-नए टैलेंटे देखने को मिलते हैं जिन्हें एजेंसियों के माध्यम से नहीं खोजा जा सकता। मुझे अवॉर्ड इवेंट जाना बहुत पसंद है क्योंकि यहां ऐसे-ऐसे टैलेंटेड एक्टर्स आते हैं, जिन्हें आप अपनी मूवी में लेने के लिए आगे आते हैं।'

End of Feed